HRMS: हरियाणा मे नियुक्ति प्रक्रिया की गति तेज करने के लिए HRMS में शामिल किया एक नया मॉड्यूल

HRMS: हरियाणा में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों व निकायों, नए भर्ती कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली एप्लीकेशन में पुलिस सत्यापन को अपडेट करने के लिए एक नया मॉड्यूल शामिल करने का निर्णय लिया है। यह पूर्ण प्रक्रिया ...

HRMS: हरियाणा में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों व निकायों, नए भर्ती कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली एप्लीकेशन में पुलिस सत्यापन को अपडेट करने के लिए एक नया मॉड्यूल शामिल करने का निर्णय लिया है। यह पूर्ण प्रक्रिया ऑन लाइन होगी।

यह जानकारी मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आज यहां एचआरएमएस (HRMS) प्रणाली का उपयोग करते हुए ग्रुप ए, बी, सी और डी के नए भर्ती कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन के लिए मॉड्यूल बनाने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान में पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है जो नियुक्ति आदेश जारी करने में अनुचित देरी का कारण बनता है। 

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

कौशल ने कहा कि इस मॉड्यूल का उद्देश्य पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और इसे अधिक कुशल और समयबद्ध तरीके से पूरा करना है। उन्होंने कहा कि एचआरएमएस (HRMS)के साथ पुलिस सत्यापन प्रणाली को एकीकृत करने नियुक्ति आदेश जारी करने में तेजी आयेगी।

 

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

About the Author