Railway : रेलवे कराएगी 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, चंडीगढ़-अंबाला-पानीपत समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Railway : भारतीय रेलवे लोगों को धार्मिक दर्शन करा रही है। आईआरसीटीसी द्वारा ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रियों को 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा ...

Railway : भारतीय रेलवे लोगों को धार्मिक दर्शन करा रही है। आईआरसीटीसी द्वारा ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रियों को 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा का पूरा पैकेज बनाया गया है। ट्रेन अमृतसर से शुरू की जाएगी, जो अंबाला होते हुए आगे के लिए बढ़ेगी। इसके साथ ही कई बोर्डिंग स्टेशन यात्रा के लिए बनाए गए हैं। यह स्पेशल ट्रेन अमृतसर से 12 मई को रवाना होगी। ट्रेन में स्लीपर श्रेणी, तृतीय एसी, द्वितीय एसी के कोच शामिल रहेंगे।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 12 मई को अपनी पहली यात्रा पर निकलेगी। ट्रेन अमृतसर से चलकर जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र होते हुए करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। यहां से यात्री इस ट्रेन को बोर्ड कर सकते हैं। यह पूरी यात्रा लगभग 13 दिन की रहेगी।

Rewari News: IGL reduces security deposit for PNG connections
Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

ट्रेन 12 मई को अमृतसर से प्रस्थान करेगी और 24 मई को वापस आएगी। ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी के कोच होंगे। स्लीपर श्रेणी का किराया 27 हजार 455 रुपए है। तो वहीं थर्ड एसी का किराया 38 हजार 975 रुपए है। इसके साथ ही सेकेंड एसी का किराया 51 हजार 365 रुपए है। इस पूरे पैकेज में चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन व ठहराव की व्यवस्था रहेगी।

यह रहेगी अतिरिक्त व्यवस्था

रेलवे ने 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जो यात्री स्लीपर में यात्रा कर रहे हैं उनको नॉन एसी होटल में ठहराव दिया जाएगा। इसके साथ ही एसी श्रेणी में यात्रा करने वालों को एसी होटल दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन से होटल और होटल से मंदिर दर्शनों तक जाने की व्यवस्था भी रेलवे द्वारा की जाएगी।

Rewari News: No need to queue at the gas agency, cylinder will be delivered to your home upon booking.
Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

यह हैं सीटों की संख्या

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में सफर करने के लिए इस बार रेलवे ने नॉन एसी का ऑप्शन भी रखा है। आईआरसीटीसी ने ट्रेन में 640 स्लीपर की सीटें दी हैं, इसके साथ ही थर्ड एसी में 70 और सेकेंड एसी में 52 सीटें रखी गईं हैं। बुकिंग अधिक होने पर यह संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

Rewari LPG News: Adequate stock of domestic gas cylinders in the district
Rewari LPG News: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें – नितिश सिंगला
About the Author