Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों के हमलों के बाद जम्मूद, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट 7 मई दोपहर 12 बजे तक कैंसिल कर दी गई है।
यात्री उड़ानों की स्थिति पता कर लें
एयरलाइंस ने अपने यात्रियों को रद्दीकरण और प्रस्थान और आगमन में देरी के बारे में अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांचि करें और उसकी के अनुसार अपनी यात्रा का प्लान बनाएं।
दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया
एयर इंडिया ने कहा कि उसने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ाने दोपहर तक कैंसिल कर दी है और अमृतसर जाने वाली 2 इंटरनेशनल उड़ानों को डायवर्ट कर दिया है।
भुज, जामनगर, चंडीगढ़ की उड़ानें रद
Air India ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए इयर इंडिया ने अधिकारियों से आगे की जानकारी मिलने तेक 7 मई दोपहर 12 बेज तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट – से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद कर दी हैं। अमृतसर जाने वाली दो इंटरनेशनल उड़ानों को दिल्ली की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
धर्मशाला और बीकानेर से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित
एयरलाइन इंडिगो ने कहा कि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला और बीकानेर से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं।






