पुलिस पर जानलेवा हमला व गो-तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता एएसआई फखरुद्दीन ने बताया कि दस जनवरी 2013 की रात को लूट गिरोह के धारूहेड़ा में होने की सूचना के बाद सीआईए धारूहेड़ा ने नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी पर रोकने के दौरान बदमाशों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे और ...

जांचकर्ता एएसआई फखरुद्दीन ने बताया कि दस जनवरी 2013 की रात को लूट गिरोह के धारूहेड़ा में होने की सूचना के बाद सीआईए धारूहेड़ा ने नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी पर रोकने के दौरान बदमाशों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया था। इस हमले में पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए थे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

धारूहेड़ा थाना में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस वारदात में नूंह के गांव पचगांवा निवासी मोहम्मदीन उर्फ मुल्ला भी शामिल था और वारदात के बाद से फरार था।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

अदालत ने आरोपी को 24 मार्च 2014 को उद्घोषित अपराधी करार दिया था। आरोपी मोहम्मदीन के खिलाफ 20 जनवरी 2020 को सदर थाना में गो-तस्करी का भी मामला दर्ज हुआ था। इसके अतिरिक्त आरोपी पर चोरी व लूट के कई मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को सीआईए धारूहेड़ा ने आरोपी मोहम्मदीन उर्फ मुन्ना को आरोपी के गांव पचगांवा से गिरफ्तार कर लिया।

 

Rewari Crime News: Convict sentenced to 20 years in prison and fined ₹12,000 for raping a minor.
Rewari Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद और ₹12,000 जुर्माना

About the Author