गौ-तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता गौरव कुमार ने बताया कि 7 नवंबर 2021 की रात को सूचना मिली थी कि शहर की तरफ से होता हुआ एक कैंटर वाहन धारूहेड़ा-भिवाड़ी के रास्ते मेवात में जाएगा। ...

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता गौरव कुमार ने बताया कि 7 नवंबर 2021 की रात को सूचना मिली थी कि शहर की तरफ से होता हुआ एक कैंटर वाहन धारूहेड़ा-भिवाड़ी के रास्ते मेवात में जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांव फदनी के समीप जीतपुरा को जाने वाले रोड पर अपनी कार खड़ी कर ली। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे एक अलवर नंबर कैंटर वाहन आया तो सदस्यों ने उसके चालक को रुकने का इशारा किया।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

इस पर चालक ने वाहन को रोकने की बजाय उसकी रफ्तार को बढ़ा दिया और जीतपुरा की तरफ भागने लगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी कार से उसका पीछा शुरू कर दिया और जीतपुरा गांव के समीप पहुंचने पर उसने अचानक वाहन की रफ्तार कम कर दी और बाद में वाहन को छोड़ भागे। इसके बाद कैंटर खेत में नीचे उतर गई जबकि उसमें सवार दो लोग भागने में कामयाब हो गए जबकि एक को कार्यकर्ताओं ने कुछ दूरी पर ही जाकर पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना की मीरपुर चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में कैंटर वाहन में लादी गई गाय और गोवंश को उतारा गया। इसमें एक गाय मृत हालत में मिली जबकि 6 गाय जिंदा हैं। इसके अलावा 4 बैल मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वारदात में शामिल दूसरे आरोपी गांव फिरोज नमक निवासी कासम को गिरफ्तार कर लिया।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

Rewari Crime News: Convict sentenced to 20 years in prison and fined ₹12,000 for raping a minor.
Rewari Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद और ₹12,000 जुर्माना
About the Author