Income Tax : बदल गया इनकम टैक्स का ये नियम, जान लें वरना पड़ेगा पछताना

Income Tax New Rules: इनकम टैक्स यानी आयकर सरकार द्वारा नागरिकों से उनकी कमाई के हिसाब से वसूला जाने वाला टैक्स होता है। ये टैक्स आमदनी पर लगाया जाता है फिर चाहे वो वेतन हो व्यवसाय से आय हो किराया ...

Income Tax New Rules: इनकम टैक्स यानी आयकर सरकार द्वारा नागरिकों से उनकी कमाई के हिसाब से वसूला जाने वाला टैक्स होता है। ये टैक्स आमदनी पर लगाया जाता है फिर चाहे वो वेतन हो व्यवसाय से आय हो किराया हो ब्याज हो या शेयर मार्केट से मिलने वाला मुनाफा।

भारत में इनकम टैक्स कानून की निगरानी केंद्र सरकार का वित्त मंत्रालय करता है जिसमें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) इसकी जांच और वसूली का जिम्मा उठाता है।

हर साल सरकार इनकम टैक्स स्लैब और नियमों में बदलाव करती है। इन नियमों के ज़रिए सरकार आमदनी के स्रोतों की पारदर्शिता बनाए रखना चाहती है ताकि कोई टैक्स चोरी (Tax Evasion) न कर सके। अब 2026 से एक ऐसा नियम आ रहा है जिससे टैक्स अधिकारियों को करदाताओं के डिजिटल अकाउंट्स (Digital Accounts) तक सीधा एक्सेस मिल जाएगा।

सरकार ला रही है आयकर कानून 2025

भारत सरकार ने प्रस्तावित आयकर विधेयक 2025 (Proposed Income Tax Bill 2025) में एक ऐसा बदलाव करने की तैयारी की है जिससे टैक्स चोरी करने वालों की अब खैर नहीं होगी। इस कानून के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति पर आय या संपत्ति छिपाने का शक होता है तो इनकम टैक्स अधिकारी उसके वर्चुअल डिजिटल स्पेस (Virtual Digital Space) तक पहुंच सकते हैं। यानी अब पासवर्ड हो या सिक्योरिटी कोड कुछ भी टैक्स अधिकारी को रोक नहीं पाएगा।

सरकार का कहना है कि ये कदम पारदर्शिता बढ़ाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छुपी संपत्तियों पर निगरानी रखने के लिए उठाया जा रहा है।

क्या है वर्चुअल डिजिटल स्पेस?

सरकार की इस नई परिभाषा के अनुसार वर्चुअल डिजिटल स्पेस में निम्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स शामिल होंगे:

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

ईमेल सर्वर (Email Server): Gmail Outlook Yahoo जैसे किसी भी पर्सनल या बिजनेस ईमेल अकाउंट तक पहुंच.

सोशल मीडिया अकाउंट्स: Facebook, Twitter (अब X), Instagram, LinkedIn आदि.

ऑनलाइन फाइनेंशियल अकाउंट्स: जैसे कि डिजिटल वॉलेट इन्वेस्टमेंट अकाउंट (Zerodha Groww आदि) बैंकिंग ऐप्स और क्रिप्टो एक्सचेंजेस.

प्रॉपर्टी पोर्टल्स: जहां संपत्तियों से जुड़ी जानकारी हो जैसे कि Real Estate अकाउंट्स या लिस्टिंग्स.

क्लाउड सर्वर/रिमोट स्टोरेज: Google Drive Dropbox iCloud आदि.

फिनटेक ऐप्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म: जिनके जरिए फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियाँ होती हैं।

मतलब अब आपके जितने भी डिजिटल प्लैटफॉर्म्स हैं सब सरकार की निगरानी में आ सकते हैं अगर किसी तरह का टैक्स से जुड़ा शक हुआ तो।

किन अधिकारियों को मिलेगी ये पावर?

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

आम टैक्स ऑफिसर को नहीं बल्कि सिर्फ अधिकृत अधिकारी (Authorized Officer) को ही इस डिजिटल जांच की ताकत मिलेगी। इनके नाम हैं:

ज्वाइंट डायरेक्टर या एडिश्नल डायरेक्टर

ज्वाइंट कमिश्नर या एडिश्नल कमिश्नर

असिस्टेंट डायरेक्टर या डिप्टी डायरेक्टर

असिस्टेंट कमिश्नर या डिप्टी कमिश्नर

इनकम टैक्स ऑफिसर या टैक्स रिकवरी ऑफिसर

यानी ये सिर्फ वरिष्ठ अधिकारी ही तय करेंगे कि किस व्यक्ति का डिजिटल डेटा खंगाला जाएगा।

कैसे करेगा काम ये कानून?

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

इस कानून के तहत यदि किसी व्यक्ति पर टैक्स चोरी का शक होता है तो संबंधित अधिकारी उसके डिजिटल स्पेस की जांच कर सकते हैं। ये जांच कुछ इस प्रकार होगी:

कोई पासवर्ड सिक्योरिटी कोड या लॉक अधिकारी को रोक नहीं पाएगा।

अधिकारी डायरेक्ट उस अकाउंट में लॉगइन कर डेटा का विश्लेषण करेंगे।

यदि डिजिटल माध्यम से किसी लेनदेन या निवेश की जानकारी छुपाई गई होगी तो उसका पता लगाया जा सकेगा।

संदेहास्पद डेटा को जब्त किया जा सकता है और बाद में पूछताछ या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इसका मुख्य फोकस उन डिजिटल ट्रांजैक्शंस पर होगा जो अब तक टैक्स रिकॉर्ड में नहीं आ रहे थे।

 

About the Author