Haryana News: हरियाणा में Jio ने रचा इतिहास, ग्रामीण इलाकों में मजबूत हुआ जियो ट्रू 5जी नेटवर्क

Haryana News: हाई स्पीड इंटरनेट अब केवल शहरी भारत का विशेषाधिकार नहीं है। ट्राई द्वारा जारी नवीनतम ग्राहक डेटा रिपोर्ट के आंकड़ों से एक नया ट्रेंड सामने आया है और वो यह है की ग्रामीण उपभोक्ता बड़े पैमाने पर 5जी ...

Haryana News: हाई स्पीड इंटरनेट अब केवल शहरी भारत का विशेषाधिकार नहीं है। ट्राई द्वारा जारी नवीनतम ग्राहक डेटा रिपोर्ट के आंकड़ों से एक नया ट्रेंड सामने आया है और वो यह है की ग्रामीण उपभोक्ता बड़े पैमाने पर 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) को अपना रहे हैं।

देश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो शीर्ष पर है और 31 मार्च 2025 तक, जियो के कुल 5जी एफडब्ल्यूए ग्राहकों में से, 44.9 प्रतिशत ग्राहक ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। जियो एयर फाइबर, जियो की 5जी एफडब्ल्यूए सेवा है ।

Rewari News: IGL reduces security deposit for PNG connections
Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

जियो की 5जी एफडब्ल्यूए सेवा का यह तेज़ विस्तार देश के ग्रामीण क्षेत्रों के डिजिटल परिदृश्य को बदल रहा है। यह उल्लेखनीय है कि जियो के पास 31 मार्च, 2025 तक कुल 55.7 लाख जियो एयर फाइबर उपभोगता हैं । एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो ने 82 प्रतिशत ग्राहक बाजार हिस्सेदारी के साथ अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

हरियाणा भर में — विशेष रूप से राज्य के विशाल ग्रामीण क्षेत्रों में — मजबूत जियो ट्रू 5जी नेटवर्क के चलते, राज्य में जियो एयर फाइबर ग्राहकों की कुल संख्या 31 मार्च, 2025 तक 1.7 लाख ग्राहक हो गई है। ट्राई द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राज्य में जियो एयर फाइबर ग्राहकों की संख्या अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी की तुलना में पांच गुना ज़्यादा है।

Rewari News: No need to queue at the gas agency, cylinder will be delivered to your home upon booking.
Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

हरियाणा में, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, जियो एयर फाइबर का तेजी से अपनाया जाना, ग्रामीण हरियाणा में विश्वसनीय हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट एक्सेस की बढ़ती मांग को पुष्ट करता है। जियो एयर फाइबर वायरलेस, ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करके लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की चुनौतियों पर काबू पाते हुए, वहां भी पहुंचता है जहाँ पारंपरिक फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) की तैनाती मुश्किल है।

जियो एयर फाइबर राज्य भर के ग्रामीण उद्यमियों, छोटे व्यवसायों का संचालन करने वाले लोगों, कंटेंट क्रिएटर्स, छात्रों, शिक्षकों और पेशेवरों के लिए एक वरदान के रूप में उभरा है।

Rewari LPG News: Adequate stock of domestic gas cylinders in the district
Rewari LPG News: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें – नितिश सिंगला

निर्बाध हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट तक पहुंच ने, नए अवसर पैदा किए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पहले से कहीं अधिक सशक्त बनाया है।

About the Author