Haryana News: हरियाणा में आम आदमी के लिए खुशखबरी, इतने दिन में मिलेगा नया बिजली कनेक्शन

Haryana News: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। बिजली उपभोक्ताओं को अब नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने बिजली कनेक्शन देने की समय सीमा ...

Haryana News: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। बिजली उपभोक्ताओं को अब नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने बिजली कनेक्शन देने की समय सीमा तय कर दी है।

कनेक्शन पाने की समय सीमा तय

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

अब महानगरों में उपभोक्ताओं को पूरा आवेदन जमा करने के 3 दिन के भीतर बिजली कनेक्शन मिल जाएगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह कनेक्शन सात दिन के भीतर मिल जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन लेने की समय सीमा 15 दिन तय की गई है।

राज्य सरकार ने बिजली कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं को आसान और तेज बनाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। इस फैसले से बिजली उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। अब ये सेवाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी हो जाएंगी, जिससे लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

बिजली उपभोक्ताओं को राहत
बिजली निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह समय सीमा तभी लागू मानी जाएगी, जब बिजली उपभोक्ता आवेदन के साथ शुल्क और सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवाएगा। इस नियम से जहां उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, वहीं प्रशासनिक सेवाओं में भी सुधार आएगा।

 

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

About the Author