Free Benefit Camp: Rewari DC अभिषेक मीणा ने बताया कि उपमंडल स्तर पर 16 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जनकल्याण शिविर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान आईडी, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, दिव्यांगजन सहायता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ भी दिया जाएगा।
डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याण शिविर में स्टॉल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाकर लाभान्वित किया जाए।








