Rewari Blind Murder Case: रेलवे चौक पर अज्ञात व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

Rewari Blind Murder Case:पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने गत 24 जून को रेवाड़ी के रेलवे ...

Rewari Blind Murder Case:पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने गत 24 जून को रेवाड़ी के रेलवे चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ चौटाला निवासी गांव मांडण, जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान और सुखबीर निवासी गांव कापड़ीवास के रूप में हुई है।

 

क्या था पूरा मामला?

डीएसपी संजीव बल्हारा ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत 24 जून को रेवाड़ी  रेलवे चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड प्रीतम ने पुलिस को एक अहम सूचना दी कि  24 जून को सुबह करीब 07:50 बजे, उसने सक्सेना नर्सिंग होम की तरफ से एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र करीब 40 वर्ष) को जख्मी हालत में पैदल आते हुए देखा। वह व्यक्ति जैसे ही सैनी टी-स्टॉल के सामने पहुंचा, अचानक जमीन पर गिर गया।

जब उसने पास जाकर देखा तो उस व्यक्ति के कपड़ों पर भारी मात्रा में खून लगा हुआ था और उसके पेट व छाती पर किसी तेजधार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान थे। वह व्यक्ति उस समय अत्यधिक शराब के नशे में लग रहा था और गंभीर स्थिति होने के कारण कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

पुलिस की त्वरित मदद: होमगार्ड प्रीतम ने बिना समय गंवाए तुरंत डायल-112 पर कॉल किया और आमजन की सहायता से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए उसे ट्रामा सेंटर रेवाड़ी भेजा। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

होमगार्ड प्रीतम ने पुलिस को बताया कि घटना से महज 10 मिनट पहले उसने इस अज्ञात व्यक्ति को मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर के साथ राधिका सिनेमा हॉल के सामने से सक्सेना नर्सिंग होम की तरफ जाते देखा था। ये दोनों आरोपी अक्सर रेलवे चौक के आसपास नशे की हालत में घूमते रहते हैं, जिसके कारण वह उन्हें पहचानता था।

जब पुलिस ने अपने स्तर पर इस बारे में और पूछताछ की, तो सामने आया कि आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर ने शराब पीने के दौरान हुए किसी विवाद के चलते उस अज्ञात व्यक्ति पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियोंमुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीरको दबोच लिया।

 

वर्तमान स्थिति: पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए उसे शवगृह (Mortuary) में रखवा दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

 

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal History):

डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं, जिन पर पहले से ही हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में संगीन मामले दर्ज हैं:

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

 

आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला के खिलाफ पहले भी थाना जीआरपी रेवाड़ी, जीआरपी हिसार, सिटी भिवानी, राजस्थान के जिला अजमेर व बहरोड़  में आर्म एक्ट, एक्साइज एक्ट,चोरी व मारपीट के 11 मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी सुखबीर के खिलाफ  भी थाना धारूहेड़ा, सेक्टर-6 धारूहेड़ा, सदर नारनौल व गुरुग्राम के थाना मानेसर में हत्या के प्रयास, आर्म एक्ट, लुट,चोरी व मारपीट के 4 मामले दर्ज है।

 

थाना शहर रेवाड़ी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सके।

About the Author