Big Breaking: 5 करोड़ की फिरौती केस में बड़ा ट्विस्ट! शिकायतकर्ता की सुरक्षा के लिए रची गई थी फर्जी साजिश

Big Breaking:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगश हुड्डा की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ ...

Big Breaking:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगश हुड्डा की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी सिकंदर दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में तैनात था, जिसने अपने ही साथी के साथ मिलकर सुरक्षा (गनमैन) हासिल करने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था।

क्या था पूरा मामला?

जांचकर्ता ने बताया कि गत 15 जून को बीएमजी सिटी, रेवाड़ी निवासी सज्जन सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की वह पिछले करीब 8 वर्षों से रेवाड़ी के पोसवाल चौक के पास अपना ऑफिस करके अपना प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा हैं। 2 जून 2026 को दोपहर करीब 01:40 बजे जब वह अपने ऑफिस में था, तब उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। व्यस्त होने के कारण वह कॉल नहीं उठा पाया।

इसके बाद दोबारा उसी नंबर से फोन आया। जब उसने फोन रिसीव किया, तो कॉलर ने खुद को एक अपराधिक गैंग का गुर्गा बताते हुए 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। फिरौती न देने पर उसे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। अगले दिन, 3 जून को आरोपी ने दोबारा एक व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भेजकर धमकी दोहराई।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मॉडल टाउन, रेवाड़ी में एक्सटॉर्शन (रंगदारी) का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने तुरंत इस संवेदनशील मामले की जांच सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा को सौंपी।

जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुस्तैदी दिखाते हुए गत 22 जून को इस मामले में संलिप्त एक आरोपी सिकंदर (निवासी: गांव मोठूका नंगला, जिला फरीदाबाद, हाल आबाद सेक्टर 88, फरीदाबाद) को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

चौंकाने वाला कबूलनामा:

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी सिकंदर ने जो खुलासा किया, उसने सबको हैरान कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में आईबी (IB) में कार्यरत है। उसने शिकायतकर्ता सज्जन सिंह के कहने पर उसे पुलिस सुरक्षा ( गनमैन) मुहैया कराने के उद्देश्य से अपने साथी संदीप राणा के साथ मिलकर यह सुनियोजित साजिश रची थी।

उन्होंने सुनियोजित साजिश के तहत एक आपराधिक गैंग के गुर्गे को कहके उपरोक्त धमकी सज्जन सिंह को दिलवाई, ताकि पुलिस की नजरों में सज्जन सिंह की जान को खतरा साबित हो सके और उसे गनमैन मिल जाए। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सिकंदर को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले के सह-आरोपी संदीप राणा व अन्य संभावित कड़ियों की तलाश में जुटी है।

महत्वपूर्ण चेतावनी व कानूनी कार्यवाही:

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि रेवाड़ी पुलिस पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है और झूठी शिकायत देने वाले हर व्यक्ति को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस को गुमराह करना या किसी निर्दोष का जीवन बर्बाद करना एक अक्षम्य अपराध है।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

ऐसा करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत तुरंत मुकदमा दर्ज कर सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सावधान रहें, जिम्मेदार नागरिक बनें।” रेवाड़ी पुलिस आम जनता और व्यवसायियों को आश्वस्त करती है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती तत्व या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका पद या रसूख कुछ भी हो।

About the Author