Work From Home Fraud: पहले दिया मुनाफा, फिर लाखों की ठगी; एक आरोपी गिरफ्तार

Work From Home Fraud: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष सितंबर माह में एक महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 1.35 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ...

Work From Home Fraud: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष सितंबर माह में एक महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 1.35 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुजरात के जिला वावथराड़ के गांव वामी निवासी नरपत भाई के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 1 सितंबर को मोहल्ला शक्ति नगर रेवाड़ी में किराए के मकान में रह रही मूल रूप से राजस्थान के सरदार शहर निवासी पूनम स्वामी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 28 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के लिए दिए गए लिंक पर एप्लाई किया था। इसके बाद वह टेलीग्राम से एक चेन सिस्टम से जुड़ गई। इसके बाद उसके पास गूगल रिव्यू के लिए टास्क भेजे गए।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

उसे पहले 800 रुपये के बदले 1040 और उसके बाद 3 हजार रुपये के बदले 3900 रुपये मिले। अगले टास्क के लिए उसने एक खाते में 15 हजार और दूसरे में 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। जब उसने चैटिंग के जरिए प्रोफिट की मांग की तो उसे बताया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे अनफ्रीज कराने के लिए 60 हजार रुपये और ट्रांसफर करने होंगे। उसने यह राशि भी दो ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उससे 1 लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा, तो उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गुजरात के जिला वावथराड़ के गांव वामी निवासी नरपत भाई को गिरफ्तार कर लिया है। ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये उसके भाई के खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपी नरपत ने यह खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author