Rewari Cyber Fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Rewari Cyber Fraud: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव झाड़ौदा निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 20 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार ...

Rewari Cyber Fraud: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव झाड़ौदा निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 20 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुजरात के जिला सबरकंठा के गांव खेड़ब्रह्मा निवासी शर्मा निलेश कुमार विनोद भाई के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 18 अप्रैल को गांव झाड़ौदा निवासी इंद्रजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए विनोद कुमार नाम के व्यक्ति से संपर्क किया था। उसे ट्रेडिंग करने के लिए लगभग 15 दिनों की ट्रेनिंग कराई गई। उसे बताया गया कि एंगल-वन अकाउंट से ट्रेडिंग करने पर मार्जिन कम मिलता है। उसके दोस्त कुलदीप ने ब्रोकर के पास अकाउंट खुलवाया हुआ है, जिसमें लिमिट मार्जिन अधिक मिलता है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

विनोद कुमार के नंबर देने के बाद उसने कुलदीप नाम के व्यक्ति से बातचीत की, तो उसने आयुष खन्ना नाम के ब्रोकर का नंबर दिया। आयुष खन्ना से संपर्क होने के बाद उससे पैन कार्ड व दूसरे दस्तावेज मांगे। उसका ट्रेडिंग अकाउंट खोल दिया गया। शुरू में उसने 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके खाते में 10791 रुपये प्रॉफिट दिखाया गया। इसके बाद उसने बार-बार ट्रांजेक्शन करते हुए 20 लाख 55 हजार रुपये ट्रेडिंग अकाउंट में जमा करा दिए।

अच्छा प्रॉफिट खाते में प्रदर्शित होता रहा। जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो उसके पैसे नहीं निकले। इसके बाद उसके फोन उठाने बंद कर दिए गए। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी जो जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गुजरात के जिला सबरकंठा के गांव खेड़ब्रह्मा निवासी शर्मा निलेश कुमार विनोद भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 6.52 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने उससे 5.21 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles