Government Action: धारूहेड़ा बस स्टैंड की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कब्जा न हटाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज विभाग द्वारा कब्जा करने वालों को 7 दिनों में अवैध रूप से किया गया कब्जा हटाने का समय दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक निरंजन शर्मा ने बताया कि धारूहेड़ा बस स्टेंड की भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर अवैध कब्जा किया हुआ है। इन अवैध कब्जाधारियों को 7 दिनों में स्वंत कब्जा हटवाने का समय दिया गया है। इसके बाद विभाग द्वारा संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कब्जा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कब्जा न हटाने की सूरत में कार्रवाई के दौरान आई लागत का समस्त खर्चा कब्जा करने वाले लोगों से वसूला जाएगा।








