प्रशिक्षुओं को औद्योगिक इकाइयों में लगाने का लक्ष्य पूरा करें : सीटीएम

आजादी अमृत महोत्सव के तहत जहां देश के युवाओं का गौरवमयी इतिहास का बोध कराया जा रहा है वहीं औद्योगिक इकाईयों में प्रशिक्षु लगाकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को भी साकार करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। ...

आजादी अमृत महोत्सव के तहत जहां देश के युवाओं का गौरवमयी इतिहास का बोध कराया जा रहा है वहीं औद्योगिक इकाईयों में प्रशिक्षु लगाकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को भी साकार करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की योजना के अनुसार जिला में आईटीआई पास विद्यार्थियों को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों व सरकारी कार्यालयों में प्रशिक्षु लगाया जा रहा है जिसके लिए सभी विभाग व औद्योगिक इकाइयों के अधिकारी पोर्टल पर प्रशिक्षुओं की रिक्तियां दर्शाएं ताकि सरकार की हिदायतों के अनुसार प्रशिक्षु लगाने का कार्य पूरा किया जा सके। यह बात सीटीएम देवेंद्र शर्मा ने कही। वे मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में विभिन्न विभागों व औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की बैठक ले रहे थे।
 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

बैठक में सीटीएम शर्मा ने कहा कि पोर्टल पर प्रशिक्षुओं को आवेदन करना है इसलिए पहले सभी औद्योगिक इकाइयां पोर्टल पर अपनी रिक्तियां दर्शाएं। अगर पोर्टल के संबंध में कोई तकनीकी दिक्कत है तो आईटीआई रेवाड़ी में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर आवेदन करने वाले विद्यार्थी अच्छी तरह से कॉलम को भरें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सीटीएम ने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयों को अपने कुल पदों के कम से कम 5 फीसदी व अधिकतम 15 प्रतिशत तक प्रशिक्षु रखने हैं।

Rewari News: Rural families now guaranteed 125 days of employment; major update on the VB-G Ram-Ji scheme.
Rewari News: ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिन रोजगार की गारंटी , वीबी-जी राम-जी योजना पर बड़ी अपडेट

आजादी अमृत महोत्सव के तहत प्रशिक्षु प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते सीटीएम देवेंद्र शर्मा

Rewari News : Applications open for Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2026; July 31 is the last date.
Rewari News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

सरकार द्वारा यह बहुत ही अच्छी योजना चलाई गई है इससे एक तरफ जहां विद्यार्थियों को कोर्स करने के बाद प्रैक्टिकल करने को मिलता है वहीं औद्योगिक इकाइयों को भी इन प्रशिक्षुओं से काफी सहायता मिलती है। इसके बाद विद्यार्थी किसी भी उद्योग में पूरे आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार दे सकेगा तथा औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षित कर्मचारियों से उद्योगो में अच्छा उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को समय पर रोजगार उपलब्ध होगा तो वे अपने परिवार को खुशहाल बनाने के साथ-साथ सही मार्ग पर चलेंगे जिससे देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

httpsrewariupdate.comstaticc1eclient94720uploadedf06492afa6e9ebdaad89bf698cea3915

About the Author