Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

Operation Track Down: हरियाणा प्रदेश के डीजीपी अजय सिंघल के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत रेवाड़ी पुलिस ने फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में ...

Operation Track Down: हरियाणा प्रदेश के डीजीपी अजय सिंघल के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत रेवाड़ी पुलिस ने फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत पूरी रूप रेखा तैयार की है। डीजीपी महोदय के आदेशानुसार नशा तस्करी, गोलीबारी व गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामलों में फरार और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों पर “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत नजर रखी जा रही है ।

 

इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव सिकारपुर निवासी मुबारिक उर्फ मुग्गा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी व मारपीट के 11 संगीन मामले दर्ज हैं।

 

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

घटना का विवरण एवं पुलिस मुठभेड़:

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.

जांचकर्ता ने बताया कि गत 2 जुलाई की रात सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा को गुप्त सूचना मिली थी कि 28 जून की रात रतिराम उर्फ रतिया गुर्जर (निवासी गांव बखापुरा) पर जानलेवा हमला करने वाले दो ईनामी अपराधी मोहन सोनी (निवासी गांव बोलनी) व गोविन्द उर्फ झम्मन (निवासी गांव जोखावास, राजस्थान) बिना नंबर की बाइक पर हथियारों सहित पुनः रतिराम की हत्या करने की नीयत से गांव राबड़का (राजस्थान) से साबी रेलवे पुलिया के नीचे कच्चे रास्ते से होते हुए गांव जड़थल की तरफ आ रहे हैं।

 

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने साबी पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की। रात करीब 10:30 बजे जब बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने रुकने के बजाय बैरिकेड में सीधी टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

 

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली एसआई फकरुदीन की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बाल बाल बची। भागते समय बदमाशों ने दोबारा फायर किया, जो गोली निरीक्षक योगेश हुड्डा के कान के पास से गुजरी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी और हवाई फायर के बावजूद बदमाशों ने तीसरा फायर किया, जो एसआई प्रदीप कुमार के कान के पास से निकल गया।

 

जवाबी कार्रवाई व गिरफ्तारी:

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा व एसआई फकरुदीन द्वारा चलाई गई गोलियां आरोपी मोहन सोनी की दाहिनी पिंडली और गोविन्द उर्फ झम्मन के बाएं पैर में लगीं। घायल होते ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और इलाज के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मौके से पुलिस ने 2 अवैध पिस्टल, खाली खोल और बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद की। इस संबंध में थाना कसौला में सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

सप्लायर मुबारिक उर्फ मुग्गा की गिरफ्तारी:

पूछताछ के दौरान घायल आरोपियों ने खुलासा किया कि वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार उन्होंने मुबारिक उर्फ मुग्गा (गांव सिकारपुर, जिला नूंह) से खरीदे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए धारूहेड़ा ने ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत आरोपी मुबारिक उर्फ मुग्गा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

 

आरोपी मुबारिक का आपराधिक रिकॉर्ड:

गिरफ्तार आरोपी मुबारिक उर्फ मुग्गा एक आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ जिला रेवाड़ी के थाना मॉडल टाउन, सदर रेवाड़ी, कसौला, शहर रेवाड़ी तथा जिला नूंह के थाना सदर तावडू में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, नशा तस्करी और मारपीट/हिंसा के 11 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी मुबारिक को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ एवं अवैध हथियारों के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

About the Author