Widow Grant Scheme Haryana: महिलाओं को ₹3 लाख तक लोन, जानें पात्रता और जरूरी दस्तावेज

Widow Grant Scheme Haryana: सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार की ओर से हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से महिलाओं के उत्थान व स्वरोजगार स्थापित करने ...

Widow Grant Scheme Haryana: सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार की ओर से हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से महिलाओं के उत्थान व स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान कर रही है।
डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने महिला  सशक्तिकरण की दिशा में विधवा अनुदान योजना शुरू की है जिसके तहत महिलाओं को तीन लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए वही महिलाएं पात्र होंगी जिनकी पारिवारिक आय तीन लाख रुपए या फिर इससे कम हो तथा महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो। उन्होंने बताया कि कोई भी महिला द्वारा पहले किसी ऋण मामले में डिफाल्टर न हो और वह हरियाणा की निवासी हो वह महिला इस योजना का लाभ ले सकती है।
डीसी ने बताया कि यह योजना महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा  में बेहद कारगर है तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि विधवा अनुदान योजना के तहत बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति  हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा वहन की जायेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए या 3 वर्ष जो भी पहले होगी। इस ऋण के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजगार  प्रदान कर सकेगी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम की विधवा अनुदान योजना के तहत विधवा महिलाएं डेयरिंग, वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, पापड़ बनाना, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, स्कूल यूनिफार्म सिलना आदि बनाने का काम शुरु कर सकती।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

ये दस्तावेज अनिवार्य

हरियाणा महिला विकास निगम के प्रवक्ता ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ जमा कराने होंगे, इन दस्तावेजों में आवेदन पत्र, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र ,पासपोर्ट आकार फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि शामिल है। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की दो-दो  प्रतियां होनी आवश्यक है।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

इस योजना की अधिक जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी के कार्यालय लोटस गार्डन के सामने, नासियाजी रोड़, शांति नगर, रेवाड़ी या दूरभाष नंबर 1274-225294 पर संपर्क कर सकते हैं।

Digital Governance: New online module for government housing allotment in Chandigarh
Digital Governance: चंडीगढ़ में सरकारी आवास आवंटन के लिए नया ऑनलाइन मॉड्यूल, प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी
About the Author