Rewari News: 9.46 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा , स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

 Rewari News: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष गांव पीथनवास निवासी एक व्यक्ति से स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रूपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी ...

 Rewari News: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष गांव पीथनवास निवासी एक व्यक्ति से स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रूपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला सेखपुरा के गांव ढाडसी हाल आबाद फेज 2 नोएडा यूपी निवासी नितिश कुमार उर्फ राजीव मल्लाह के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में 16 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

 

जांचकर्ता ने बताया कि गत वर्ष 22 सितंबर को गांव पीथनवास निवासी जयकृष्ण आभीर ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 24 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ा था। जिसके बाद उसका व्हाट्स पर आरोपियों से संवाद होना शुरू हो गया। आरोपियों ने उससे स्टोक मार्केट मे इन्वेसमैन्ट करने की बात कह कर एक मोबाइल एप्लीकैशन RUSEL-C CM नाम से उसके मोबाइल मे इन्सटोल करवा दी।

Commonwealth Games: Haryana athletes won 10 medals; Aarti Singh Rao extended her congratulations.
Commonwealth Games: हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक, आरती सिंह राव ने दी शुभकामनाएं

 

इसके बाद आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 करोड 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 16 आरोपी जिला गुरूग्राम के नरहेड़ा निवासी अजय ओमपाल, बिहार के जिला पटना के वैस्टेर रामकृष्णत नगर निवासी पृथ्वी राज चौहान, बिहार के जिला पटना के विकर सैक्सजन कॉलोनी कंकडबाग निवासी तरूणचन्द्रम झां,कोलकाता के गोबरा गोरस्थान रोड निवासी शुभम माली.

 

NEFT Payment Scam: Accused arrested for fleeing with goods worth ₹50,000 after showing a fake online transaction.
NEFT Payment Scam: फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर ₹50 हजार का सामान लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के मैसूर के क्रॉस रोड गोसिया नगर निवासी मोहम्मद आफताब, मैसूर के क्रॉस रोड मंडी मोहल्ला हाल आबाद शांति नगर मैसूर निवासी मोहम्मद अबूबकर सिद्दकी, कोलकाता के दक्षिणी चौबीस प्रगना बौरेल हाल आबाद दिल्ली के कालकाजी के अरावली अपार्टमेंट निवासी अनिर्बंन भट्टाचार्य, बिहार के जिला सिवान के गांव नरहिया निवासी संजीव कुशवाह, गांव बडगांव गुघा टोला निवासी संदीप कुमार व रवि कुमार, एमपी के जिला भोपाल की सागर लैंडमार्क सोसाइटी हाल आबाद बिहार के जिला वेस्ट चम्पारण के गांव गोवर्धन निवासी चन्दन कुमार.

 

छत्तीसगढ के जिला बिलासपुर के श्याम नगर लिंगीयाडीह निवासी कृष्ण दास उर्फ KD ,पश्चिम बंगाल जिला माल्दा के गांव रामपुर चन्द्रपारा निवासी तारीकुल इस्लाम , पंजाब के जिला लुधियाना के अगवार डाला जगराव निवासी सुखविन्द्र सिंह, पंजाब के जिला फिरोजपुर के मल्लनवाला घुमीयारी वाली बस्ती निवासी यादविंद्र सिंह व बिहार के जिला जमुई के गांव निमारंग निवासी आकाश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Census 2027 Update: Second phase to begin in February 2027; officials receive instructions.
Census 2027 Update: फरवरी 2027 से शुरू होगा दूसरा चरण, अधिकारियों को मिले निर्देश

 

जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी बिहार के जिला सेखपुरा के गांव ढाडसी हाल आबाद फेज 2 नोएडा यूपी निवासी नितिश कुमार उर्फ राजीव मल्लाह को भी माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

About the Author