Commonwealth Games: हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक, आरती सिंह राव ने दी शुभकामनाएं

Commonwealth Games: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री एवं हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।   स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन खेलों में ...

Commonwealth Games: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री एवं हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन खेलों में भारत ने 39 पदक जीतकर विश्व पटल पर अपनी उच्च स्तर की पहचान बनाई है। उन्होंने भारत सरकार की उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन नीतियों की सराहना करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

उन्होंने हरियाणा के खिलाडियों द्वारा इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश को मिले कुल 39 पदकों में से 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं तथा कुल 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण पदकों पर कब्ज़ा किया है।  इनमें भी 5 स्वर्ण पदक प्रदेश की बेटियों ने जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके परिवारों तथा प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत ने प्रदेश को देश की खेल राजधानी के रूप में स्थापित किया है।

 

आरती सिंह राव ने इन राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पैरा-खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-एथलीटों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए कुल 7 पदक (3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य) अपने नाम किए हैं।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के गांव छिथरोली निवासी पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़ ने महिला शॉटपुट (गोला फेंक) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

About the Author