Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

Rewari Crime News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस द्वारा जिला रेवाड़ी के सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए हुए हैं कि महिला विरुद्ध अपराध व पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत का बिना किसी विलंब के ...

Rewari Crime News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस द्वारा जिला रेवाड़ी के सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए हुए हैं कि महिला विरुद्ध अपराध व पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत का बिना किसी विलंब के शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित करें, साथ ही महत्वपूर्ण व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी पुलिस कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में आरोपियों को दंड व पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य करें।

 

इन्हीं निर्देशों की पालना के परिणाम स्वरूप महिला थाना पुलिस द्वारा की गई उत्कृष्ट पैरवी पर अपनी नाबालिग बेटी का उत्पीड़न करने वाले पिता और मां को फास्ट ट्रैक अदालत ने सजा दी है। फास्ट ट्रैक अदालत के विशेष अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉक्टर मैनपाल रामावत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर एक लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

27 फरवरी 2023 को एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर उसके साथ दुष्कर्म करने और मां द्वारा पिता का ही सहयोग करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि वह तीन भाई बहन है और उसके पिता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। जब वह नौवीं कक्षा में थी तो उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस बारे में अपनी मां को बताया तो मां ने धमकी देकर चुप कर दिया।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

उसकी मां जबरदस्ती पिता के पास भेजती थी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देती थी। उसका पिता पिछले तीन साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है । पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रेवाड़ी आरोपी पिता और मां के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

Rewari Crime News: Convict sentenced to 20 years in prison and fined ₹12,000 for raping a minor.
Rewari Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद और ₹12,000 जुर्माना

जांच के बाद पुलिस ने फास्ट ट्रेक कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉक्टर मैनपाल रामावत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और दोनों पर 1 लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

About the Author