Rewari Crime News: थाना माडल टाउन पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला गाजियाबाद निवासी सागर उर्फ डिंपल के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 02 अगस्त को जिले के एक गांव के रहने वाली महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी 16 वर्ष की बेटी शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती है। आरोपी सागर उर्फ डिंपल भी इस अस्पताल में सफाई कर्मचारी था। आरोपी ने 26 जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
आरोपी ने इस बारे में किसी को भी बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद डरी उसकी नाबालिग बेटी ने दो अगस्त को उसे इस घटना के बारे में बताया। जिस पर पुलिस ने आरोपी की खिलाफ थाना माडल टाउन में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।








