Cyber Fraud Alert: विदेशी और Masked नंबरों से आने वाली फर्जी कॉल्स से बचाएगा Abhed App

Cyber Fraud Alert: बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘अभेद’ (Abhedya) ऐप डाउनलोड कर साइबर सुरक्षा को और अधिक ...

Cyber Fraud Alert: बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘अभेद’ (Abhedya) ऐप डाउनलोड कर साइबर सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाएं। यह मोबाइल ऐप विदेशों या वर्चुअल/मास्कड (Masked) नंबरों से आने वाली साइबर ठगी, धमकी और रंगदारी (Extortion) से जुड़ी फर्जी कॉल्स और मैसेजेस से बचाव के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।

 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में केवल सतर्क रहना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि साइबर सुरक्षा से जुड़े विश्वसनीय डिजिटल संसाधनों का उपयोग भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिले के नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ‘अभेद’ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डाउनलोड लिंक:

Cyber Fraud Alert: The Abhed App will protect against fake calls from foreign and masked numbers.

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.iamcod3x.abhedya

पुलिस अधीक्षक ने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वयं इस ऐप का उपयोग करें तथा अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें, ताकि साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जन जागरूकता पैदा की जा सके।

 

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

ऐक्सेस करने की प्रक्रिया: सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए, ऐप के पूर्ण और अधिकृत ऐक्सेस के लिए उपयोगकर्ता को अपने संबंधित थाना या जिला पुलिस की साइबर सैल से संपर्क कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

 

अभेद्य‘ ऐप की प्रमुख विशेषताएं: 

संदिग्ध कॉल्स पर ऑटो-ब्लॉक: यह ऐप अज्ञात, वर्चुअल और संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय नंबरों की 24/7 निगरानी करता है और फोन की घंटी बजने से पहले ही संदिग्ध कॉल्स को ब्लॉक कर देता है।

संदिग्ध डेटा की स्वतः सफाई: ऐप में फर्जी कॉल्स, मैसेज, वॉयस नोट्स व संदिग्ध सामग्री यूजर तक पहुंचने से पहले ही फिल्टर हो जाती है, जिससे मानसिक तनाव और डर का माहौल समाप्त होता है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

रेवाड़ी पुलिस की अपील
  • अपने मोबाइल में ‘अभेद’ ऐप डाउनलोड करें।
  • किसी भी अनजान, वर्चुअल या अंतरराष्ट्रीय नंबर से आने वाली कॉल्स पर व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें।
  • अपने परिवार एवं परिचितों को भी साइबर जागरूकता के लिए प्रेरित करें।
  • किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें तथा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि “साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतर्कता और जागरूकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और ‘अभेद’ ऐप के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा की इस मुहिम में रेवाड़ी पुलिस का सहयोग करें।”

About the Author