Crime News: बेंगलुरु में मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसी एक और वारदात, पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत

Crime News: मेरठ के सौरभ हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बेंगलुरु में एक और ऐसा मामला सामने आया है। लेकिन इस बार पत्नी ने पति की नहीं, बल्कि पति ने पत्नी की हत्या की है। ...

Crime News: मेरठ के सौरभ हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बेंगलुरु में एक और ऐसा मामला सामने आया है। लेकिन इस बार पत्नी ने पति की नहीं, बल्कि पति ने पत्नी की हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बेंगलुरु में महाराष्ट्र के एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल द्वारा अपनी पत्नी की उसके घर पर चाकू घोंपकर हत्या करने और शव को ट्रॉली बैग में भरकर ले जाने की घटना सामने आई है।

पीड़िता की पहचान 32 वर्षीय गौरी अनिल सांबेकर के रूप में हुई है, जो हुलीमावु पुलिस स्टेशन के डोड्डाकन्नममनहल्ली की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी की पहचान 36 वर्षीय राकेश राजेंद्र खेड़कर के रूप में हुई है।

गर्दन और पेट में घोंपा गया चाकू

Rewari News: IGL reduces security deposit for PNG connections
Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

बेंगलुरु पुलिस ने कहा है कि उसकी गर्दन और पेट में चाकू घोंपा गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी में खुद अपने सास- ससुर को इसकी जानकारी दी कि उनकी बेटी की उसने हत्या कर दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी के शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में भर दिया था। मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) सारा फातिमा ने कहा कि यह जोड़ा महाराष्ट्र का रहने वाला था और एक साल पहले बेंगलुरु में शिफ्ट हुआ था।

Rewari News: No need to queue at the gas agency, cylinder will be delivered to your home upon booking.
Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

घर के मालिक ने सूटकेस में शव मिलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और आरोपी पति एक निजी फर्म में काम करता था। वह घर से ही काम कर रहा था।

पीड़िता के माता-पिता पुलिस से संपर्क कर चुके हैं और पुलिस को अभी तक पति-पत्नी के बीच संबंधों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष को संदेश मिला है और अन्य चीजें जांच का विषय हैं।

पुणे से गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद उसका पति राकेश राजेंद्र खेडेकर शहर से भाग गया और बाद में उसे पुणे में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने समाचार एजेंसी को बताया कि उसे पूछताछ के लिए बेंगलुरु वापस लाया जा रहा है।

Rewari LPG News: Adequate stock of domestic gas cylinders in the district
Rewari LPG News: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें – नितिश सिंगला

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपराध करने के बाद पीड़िता के माता-पिता को फोन किया था। पीड़िता के माता-पिता ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया, जिसने कर्नाटक पुलिस को सूचित किया।

डीसीपी सारा फातिमा मौके पर पहुंचीं और जांच की निगरानी की। पुलिस को संदेह है कि आरोपी राकेश ने बुधवार (26 मार्च) की आधी रात को अपनी पत्नी की हत्या की थी, लेकिन पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की पता चलेगी।

About the Author