कोरोना अपडेट: आज 92 नए केस मिले , 34 ठीक हुए

Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 58095 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें ...

कोरोना अपडेट: आज 92 नए केस मिले , 34 ठीक हुए

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 58095 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4757 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4163 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 568 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 52779 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 559 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 568 एक्टिव केस हैं, इनमें 35 विभिन्न अस्पतालों में व 42 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 491 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 92 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 31 रेवाड़ी शहर, 30 धारूहेड़ा, 5 बावल, 4 पिथड़ावास, 3 गोल्डन हट, 2-2 भाकली, संगवाड़ी व प्राणपुरा बावल तथा एक-एक भाण्डौर, फतेहपुरी, जलालपुर, जुड्डïी, मालपुरा, नांधा, राजपुरा इस्तमुरार, निमोठ, लाधुवास, मीरपुर, दुल्हेेड़ा कलां, कनुका व खडग़वास से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 34 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 7 रेवाड़ी शहर, 6 खरखड़ा, 4 मसानी, 3 कुम्भावास, 2-2 भाड़ावास व बिहारीपुर, तथा एक-एक बावल, बुड़ौली, करनावास, खेड़ा आलमपुर, लिसाना, नांगलिया रणमोख, निगानियावास, गोकलकढ़, गुरावड़ा व उष्मापुर से संबंधित हैं।

Rewari News: Tint village health center upgraded; medical services now available 24x7.
Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

About the Author