Bawal Antyodaya Mela 2026: सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह, जानें पूरी जानकारी

Bawal Antyodaya Mela 2026: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के अंतर्गत आगामी 26 जुलाई रविवार को बावल नगर पालिका परिसर में अंत्योदय मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सरकारी ...

Bawal Antyodaya Mela 2026: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के अंतर्गत आगामी 26 जुलाई रविवार को बावल नगर पालिका परिसर में अंत्योदय मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
इस संबंध में मंगलवार को एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में बावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सचिवों व पटवारियों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बावल के ग्राम सचिवों व पटवारियों को प्री-मेला काउंसलिंग के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
एडीसी राहुल मोदी ने बावल क्षेत्र के ग्राम सचिवों व पटवारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के सभी पात्र नागरिकों को विभागों की योजनाओं व सेवाओं की पूरी जानकारी देना है, ताकि वे क्षेत्र के चयनित पात्र परिवारों की उचित काउंसलिंग कर सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
उन्होंने बताया कि इस मेले से पूर्व सभी संबंधित ग्राम सचिव और पटवारी अपने-अपने गांवों में घर-घर लाभार्थियों से संपर्क करे और उन्हें कौशल विकास या स्वरोजगार के विकल्पों के बारे में जानकारी दी जाए।
उन्होंने बताया कि प्री काउंसलिंग के बाद पात्र लाभार्थी को 26 जुलाई को बावल नगर पालिका परिसर में होने वाले अंत्योदय मेले में भाग लेने के लिए मार्गदर्शन और दस्तावेजों की उचित जानकारी दी जाए, ताकि पात्र नागरिक को मेले में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व सेवाओं का लाभ मिल सके और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
इन विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का दिया जाएगा लाभ
Bawal Antyodaya Mela 2026: Benefits of government schemes in one place – get full details.
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि अंत्योदय मेले के माध्यम से पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। मेले में ग्रामीण विकास, आर्थिक रूप से पिछड़ा एवं कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा कौशल विकास निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, कृषि, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, बागवानी, शहरी स्थानीय निकाय, MSME, रेडक्रॉस, एग्रो इंडस्ट्री, रोजगार, पंचायत विभाग सहित अन्य सरकारी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे।
इन स्टॉलों पर पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

IGU: BCA • B.Com Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू
IGU मीरपुर में BCA और B.Com (Honours) एडमिशन 2026 शुरू, 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Rewari News:Tata Carry intercepted with 150 cartons of illicit liquor; major action by Sadar Police.
Rewari News: 150 पेटी अवैध शराब के साथ टाटा कैरी पकड़ी, सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
About the Author