Health Camp: रेवाड़ी में हर शुक्रवार लगेगा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच-माप शिविर, मिलेंगे सहायक उपकरण

Health Camp: रेवाड़ी में हर शुक्रवार लगेगा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच-माप शिविर, मिलेंगे सहायक उपकरणजिला रेडक्रॉस सोसायटी रेवाड़ी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष अभिषेक मीणा के ...

Health Camp: रेवाड़ी में हर शुक्रवार लगेगा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच-माप शिविर, मिलेंगे सहायक उपकरणजिला रेडक्रॉस सोसायटी रेवाड़ी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार जिले के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की सुविधा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को जांच माप शिविर लगाया जाएंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सचिव बिजेंद्र सोरोत ने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी रेवाड़ी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की सुविधा के लिए प्रत्येक शुक्रवार (कार्य दिवस) को रेडक्रॉस कार्यालय, गढ़ी बोलनी रोड नजदीक अंबेडकर चौक रेवाड़ी में एलिम्को की सहायता से जांच-माप शिविर लगाए जाएंगे तथा दस्तावेज पूरे होने उपरांत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन को उनकी जरूरत के उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

उन्होंने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा की अक्षमता से सक्षमता की ओर मुहिम के तहत रेवाड़ी जिले के दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं ताकि जिले मे कोई भी ऐसा दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक ना रहे जिसे सहायक उपकरण ना मिला हो।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author