Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Rewari News: रेवाड़ी जिला के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में गुरुवार को भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार द्वारा संचालित ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   Rewari News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ...

Rewari News: रेवाड़ी जिला के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में गुरुवार को भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार द्वारा संचालित ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

Driving car with a fake number plate; traffic police arrested him.
Rewari News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था कार, ट्रैफिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

कॉलेज के प्रधानाचार्य सुखवीर यादव के नेतृत्व में सभी स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाकर प्रकृति के संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।

 

Beware of cyber fraud being committed in the name of SIR: Rewari SP Hemendra Kumar Meena issues an advisory.
SIR के नाम पर हो रही साइबर ठगी से रहें सावधान: रेवाड़ी SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने जारी की एडवाइजरी

प्रधानाचार्य सुखवीर यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सदस्यों द्वारा लगाए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा समाज में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

 

IGU: BCA • B.Com Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू
IGU मीरपुर में BCA और B.Com (Honours) एडमिशन 2026 शुरू, 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और भविष्य में ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का संकल्प लिया। राजकीय बहुतकनीकी, लिसाना भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

About the Author