APK File Download Alert: रेवाड़ी SP की चेतावनी, एक गलती से हैक हो सकता है आपका मोबाइल

APK File Download Alert: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस की ओर से आमजन को सचेत करते हुए APK फाइल (थर्ड पार्टी ऐप) डाउनलोड करने को लेकर साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान ...

APK File Download Alert: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस की ओर से आमजन को सचेत करते हुए APK फाइल (थर्ड पार्टी ऐप) डाउनलोड करने को लेकर साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी लोगों को APK फाइल के माध्यम से ठगी और डेटा चोरी का शिकार बना रहे हैं।

 

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधी फर्जी APK फाइल, अज्ञात लिंक और नकली ऐप के जरिए मोबाइल फोन में मैलवेयर इंस्टॉल कर देते हैं, जिससे यूजर की निजी जानकारी, बैंक डिटेल, OTP और पासवर्ड चोरी हो सकते हैं। इस प्रकार की फाइलें डाउनलोड करने पर मोबाइल का पूरा नियंत्रण भी साइबर अपराधियों के हाथ में जा सकता है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

* रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन के लिए जारी सावधानियां:*

केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करें। अज्ञात वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या व्हाट्सएप पर आई APK फाइल डाउनलोड न करें। मोबाइल में “Unknown Sources” (अज्ञात स्रोत) से इंस्टॉलेशन की अनुमति बंद रखें। ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग, रिव्यू और डेवलपर की जानकारी अवश्य जांचें। अपने मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा ऑन रखें। कोई भी ऐप अनावश्यक परमिशन मांगे तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

यदि कोई व्यक्ति APK फाइल डाउनलोड करने के बाद साइबर ठगी या डेटा चोरी का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर थाना रेवाड़ी से संपर्क करे अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाए।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने स्पष्ट किया कि रेवाड़ी पुलिस साइबर अपराधों पर सतत निगरानी रख रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सतर्कता ही मोबाइल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

About the Author