Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

Rewari News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रेवाड़ी जिला के गांव टींट के उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के रूप में अपग्रेड करने की ...

Rewari News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रेवाड़ी जिला के गांव टींट के उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के रूप में अपग्रेड करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से टींट गांव और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब उन्हें बुनियादी और आपातकालीन इलाज के लिए दूरदराज के इलाकों या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

इस महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि क्षेत्र के निवासियों ने उनसे मुलाकात कर इस संबंध में एक विशेष मांग की थी। ग्रामीणों का तर्क था कि टींट गांव और आसपास के इलाके की बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए वर्तमान में संचालित उप-स्वास्थ्य केंद्र की क्षमताएं कम पड़ रही हैं, इसलिए चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया जाना बेहद जरूरी है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

स्वास्थ्य मंत्री ने जनता की इस मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि लोगों की सेहत और उनकी सुविधाओं को सर्वोपरि रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसी के मद्देनजर ग्रामीणों की इस पुरानी मांग को पूरा करते हुए विभाग द्वारा स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। केंद्र के अपग्रेड होने से अब यहां डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर ही चौबीसों घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, प्रसव सुविधाएं और बुनियादी जांचें सुलभ हो सकेंगी।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author