IGU मीरपुर में BCA और B.Com (Honours) एडमिशन 2026 शुरू, 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

IGU: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नए स्नातक पाठ्यक्रमों बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), B.Com (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) तथा बी.कॉम. – लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) में ...

IGU: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नए स्नातक पाठ्यक्रमों बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), B.Com (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) तथा बी.कॉम. – लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 27 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत 28 जुलाई 2026 को श्रेणीवार मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 29 से 30 जुलाई 2026 तक संबंधित विभागों में सम्पन्न होगी। इसके पश्चात 30 जुलाई 2026 (सायं 5:00 बजे के बाद) रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी तथा 03 अगस्त 2026 को ओपन फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीसीए पाठ्यक्रम में 40 सीटें, B.Com (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) में 30 सीटें तथा बी.कॉम. (लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) में 20 सीटें उपलब्ध हैं। बीसीए में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 10+2 परीक्षा में गणित, सांख्यिकी अथवा अकाउंटेंसी विषय के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक (हरियाणा के आरक्षित वर्गों के लिए 42.75 प्रतिशत) प्राप्त होना आवश्यक है।
B.Com  (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) तथा B.Com (लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) में प्रवेश के लिए 10+2 परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक (हरियाणा के एससी, एसटी, ब्लाइंड एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 47.5 प्रतिशत) अनिवार्य हैं। इन पाठ्यक्रमों की वार्षिक फीस क्रमशः बीसीए – ₹30,840, बी.कॉम. (ऑनर्स) – ₹18,000 तथा बी.कॉम. (लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) – ₹18,500 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पूर्णतः शैक्षणिक योग्यता (Academic Merit) के आधार पर किए जाएंगे। मेरिट सूची निर्धारित नियमों एवं विश्वविद्यालय के सूचना पुस्तिका 2026-27 में उल्लिखित दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है। प्रवेश संबंधी विस्तृत पात्रता, शुल्क, आरक्षण नीति तथा अन्य दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार के संशोधन की सूचना भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही प्रकाशित की जाएगी।
rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author

Related Articles