Rewari News: 150 पेटी अवैध शराब के साथ टाटा कैरी पकड़ी, सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Rewari News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एंव नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर लगाम लगाने, नशे और अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा ...

Rewari News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एंव नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर लगाम लगाने, नशे और अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

इसी कड़ी में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर रेवाड़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पटौदी रोड स्थित डबल फाटक के पास घेराबंदी कर एक टाटा कैरी गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

गोकलगढ़ से पटौदी की तरफ जा रही थी शराब की खेप

Rewari News:Tata Carry intercepted with 150 cartons of illicit liquor; major action by Sadar Police.

जांचकर्ता ने बताया कि गत 20 जुलाई को पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव गोकलगढ़ की तरफ से एक टाटा कैरी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब लादकर पटौदी की ओर जाने वाली है।

 

सूचना को बेहद गंभीरता से लेते हुए थाना सदर पुलिस ने बिना कोई वक्त गंवाए पटौदी रोड डबल फाटक के पास तुरंत नाकाबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग शुरू कर दी।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास
पुलिस को देख चालक ने गाड़ी वापस मोड़ने की कोशिश की

नाकाबंदी के दौरान गांव गोकलगढ़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध टाटा कैरी गाड़ी के चालक ने जैसे ही पुलिस नाके को देखा, तो उसने घबराकर गाड़ी को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर गाड़ी को मौके पर ही रोक लिया।

 

पूछताछ एवं बरामदगी का ब्यौरा

गाड़ी रुकवाकर जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान गांव चिल्हड़ निवासी विकास उर्फ तरे के रूप में बताई। इसके बाद जब पुलिस टीम ने टाटा कैरी गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से कुल *150 पेटी (अंग्रेजी, देशी व बीयर)* अवैध शराब बरामद हुई: जिनमे 90 पेटी अवैध देशी शराब, 25 पेटी अंग्रेजी शराब व 35 पेटी बीयर बरामद हुई। जब आरोपी विकास उर्फ तरे से शराब से संबंधित परमिट या वैध लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

इसके बाद थाना सदर रेवाड़ी में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट (Excise Act) के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। “अवैध शराब तस्करी के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस की यह जीरो टॉलरेंस नीति लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।”

About the Author