कोरोना अपडेट: आज जिले में 50 नए केस

Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 3 अगस्त 2020 सोमवार को 50 कोविड पॉजिटिव नए मिले रेवाड़ी, 3 अगस्त। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना ...

कोरोना अपडेट: आज जिले में 50 नए केस

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 3 अगस्त 2020
सोमवार को 50 कोविड पॉजिटिव नए मिले
रेवाड़ी, 3 अगस्त। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 21555 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1880 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1517 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 355 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 19084 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 591 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 77 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 355 एक्टिव केस हैं, इनमें 24 विभिन्न अस्पतालों में व 91 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 240 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 50 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर, 10 बावल, 6 कसौला व एक नाहड़ से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
About the Author