CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने IRS अधिकारी अमित कुमार सिंघल और उनके एक सहयोगी के खिलाफ चल रही जांच के तहत दिल्ली, मुंबई और पंजाब में छापेमारी कर 3.5 km सोना, 2kg चांदी और 1 करोड़ रुपये कैश जब्त किए गए हैं।
अमित सिंघल 2007 बैच के IRS अधिकारी है और वर्तमान में अतिरिक्त महानिदेशक, Directorate of Taxpayer Services, नई दिल्ली में तैनात है। अमित सिंघल को 25 लाख की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई ने मोहाली में एक जाल बिछाकर हर्ष कोटक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके बाद दिल्ली से अमित कुमार सिंघल को गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कैश, सोना, चांदी और महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि सिंघल के दिल्ली, मुंबई और पंजाब में कई अचल संपत्तियां है।






