मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत स्वरोजगार के लिए मिला लाभपात्रों को ऋण

हाल ही में अंत्योदय मेलों में योजना के परिणाम स्वरूप जिला रेवाड़ी के रतनलाल ,सुरेन्द्र व विपिन कुमार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मिली राशि से स्वरोजगार अपनाते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में सफलतम कदम बढ़ाए हैं। ...

हाल ही में अंत्योदय मेलों में योजना के परिणाम स्वरूप जिला रेवाड़ी के रतनलाल ,सुरेन्द्र व विपिन कुमार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मिली राशि से स्वरोजगार अपनाते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में सफलतम कदम बढ़ाए हैं। लाभपात्रों का आत्मविश्वास इस योजना से निरंतर बढ़ रहा है और योजना के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने शुरू हो गए हैं। जिला में अनेक गरीब परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिला हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

जिला के विभिन्न गांवों के दर्जनों लोगों ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा हैं कि सरकार इस योजना से गरीबों को गरीबी से जल्द ही छुटकारा मिल जायेगा और गरीब व्यक्ति अब अपनी रोजी-रोटी आसानी से चला सकेगा। जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा सरकार द्वारा लागू मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना को बहुत ही अच्छे ढंग से जिला स्तर पर क्रियांवित किया जा रहा है। लाभपात्रों का कहना है कि हाइटेक डेयरी / दुकनदारी / व्यक्तिगत लोन योजना के तहत आवेदन किया था और कुछ ही दिनों बाद बैंक से ऋण स्वीकृत हो गया और वे स्वरोजगार अपना रहे हैं।
 

Rewari News: Rural families now guaranteed 125 days of employment; major update on the VB-G Ram-Ji scheme.
Rewari News: ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिन रोजगार की गारंटी , वीबी-जी राम-जी योजना पर बड़ी अपडेट

लाभपात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत बैंक व सरकारी विभाग गरीब लोगों के घर द्वार पर आकर रोजगार चलाने के लिए ऋण दे रहें हैं और गरीब की भलाई के लिए सरकार का यह सराहनीय पहल हैं। बैंक के माध्यम से ऋण मिलाने पर उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन का धन्यवाद किया और बताया कि आज उनके परिवार में खुशी का माहौल है उन्होंने बताया कि वे अब आसानी से अपना रोजगार चला रहें हैं जिससे जरूरतमंद के परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
 

Rewari News : Applications open for Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2026; July 31 is the last date.
Rewari News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

About the Author