Success Story: ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल है ये IAS अफसर, पढ़ें सक्सेस स्टोरी

Success Story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी की परीक्षा में बैठते हैं लेकिन सिर्फ मुट्ठीभर ही इसे पास कर सफलता हासिल कर पाते हैं। आज हम आपको बिहार की ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी जिंदगी ...

Success Story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी की परीक्षा में बैठते हैं लेकिन सिर्फ मुट्ठीभर ही इसे पास कर सफलता हासिल कर पाते हैं। आज हम आपको बिहार की ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी जिंदगी की शुरआत बहुत मुश्किलों में हुई।

पूरे गांव वाले उसकी पढ़ाई के खिलाफ थे। उनके माता-पिता ने मेहनत की ताकि प्रिया को पढ़ा सके। प्रिया रानी एक IAS अधिकारी है और सोशल मीडिया पर काफी मशूह है। उनकी स्टोरी लाखों युवाओं को मोटिवेट करने वाली है।

Rewari News: IGL reduces security deposit for PNG connections
Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

प्रिया रानी फुलवारी शरीफ के कुड़कुरी गांव की रहने वाली है उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 69वीं रैंक हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया। प्रिया रानी को पढ़ाई के लिए बहुत विरोध झेलना पड़ा लेकिन उनके दादा ने उनका पूरा साथ दिया और उनकी पढ़ाई में मदद की। अपनी जिद्द और लगन के कारण प्रिया आज IAS अफसर बन गई।

BIT मेसरा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद प्रिया ने UPSC की तैयारी शुरु कर दी। दूसरे प्रयास में उन्हें इंडियन डिफेंस सर्विस में नौकरी मिल गई लेकिन IAS बनने का उनका सपना अधूरा रह गया। तीसरे प्रयास में भी असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार चौथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर IAS बन गई।

Rewari News: No need to queue at the gas agency, cylinder will be delivered to your home upon booking.
Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

प्रिया रानी का कहना है कि उनकी सफलता का राज नियमति पढ़ाई और मेहनत है। वो रोजाना सुबह 4 बजे उठकर पढ़ती थी। उन्होंने इकोनॉमिक्स को मेन सबजेक्ट बनाया और एनसीआरटी की किताबों और अखबारों पर ध्यान दिया।। उनका मानना है कि शिक्षा ही जिंदगी की सबसे बड़ी संपत्ति है। वो युवाओं को टारगेट के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी है।

जो लोग उनकी पढ़ाई का विरोध करते थे आज वे उनकी कामयाबी पर गर्व महसूस करते हैं। प्रिया ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Rewari LPG News: Adequate stock of domestic gas cylinders in the district
Rewari LPG News: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें – नितिश सिंगला

 

About the Author