School Closed: चंडीगढ़ में 10 मई तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

School Closed: भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें केंद्रीय विद्यालय 10 मई तक बंद रखने की घोषणा शामिल है। इसके साथ ही चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन और एयरपोर्ट के आसपास के सभी स्कूलों ...

School Closed: भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें केंद्रीय विद्यालय 10 मई तक बंद रखने की घोषणा शामिल है। इसके साथ ही चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन और एयरपोर्ट के आसपास के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। स्कूल प्रिंसिपलों को सर्कुलर जारी कर अभिभावकों को अपने बच्चों को खुद स्कूल से लाने के आदेश दिए गए हैं।

बीती रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल कर चंडीगढ़ समेत अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की।

Rewari News: IGL reduces security deposit for PNG connections
Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। भारत सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है। इस कार्रवाई के तहत पाकिस्तान का राडार सिस्टम तबाह कर दिया है।

 

Rewari News: No need to queue at the gas agency, cylinder will be delivered to your home upon booking.
Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

About the Author