Railway Alert: पश्चिम रेलवे द्वारा सामाख्याली-गांधीधाम रेलखण्ड के मध्य सामाख्याली, वोंध व भरूच स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी :-

1. गाडी संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 28.07.26 से 03.08.26 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह भीलडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भीलडी-गांधीधाम स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 22484, गांधीधाम- भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 29.07.26 से 04.08.26 तक गांधीधाम के स्थान पर भीलडी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा गांधीधाम- भीलडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19404, दिल्ली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.07.26 से 02.08.26 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह भीलडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भीलडी-भुज स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19403, भुज-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.07.26 से 04.08.26 तक भुज के स्थान पर भीलडी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भुज- भीलडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 20984, दिल्ली सराय-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 29.07.26 व 01.08.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह भीलडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भीलडी-भुज स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 20983, भुज-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 31.07.26 व 04.08.26 को भुज के स्थान पर भीलडी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भुज- भीलडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.07.26, 29.07.26, 31.07.26, 02.08.26 व 03.08.26 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह भीलडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भीलडी-भुज स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 14311, बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 28.07.26, 30.07.26, 01.08.26 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह भीलडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भीलडी-भुज स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 28.07.26, 29.07.26, 31.07.26 व 04.08.26 को भुज के स्थान पर भीलडी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भुज- भीलडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 30.07.26, 01.08.26, 02.08.26 व 03.08.26 को भुज के स्थान पर भीलडी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भुज- भीलडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।