Railway Alert: 25-27 अक्टूबर को 6 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट और समय, देखें पूरी लिस्ट

Railway Alert: उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में मांडावरिया-किशनगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-292 पर आरसीसी बॉक्स रिप्लेसमेंट कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते कई रेल सेवाएं रद्द, आंशिक रूप ...

Railway Alert: उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में मांडावरिया-किशनगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-292 पर आरसीसी बॉक्स रिप्लेसमेंट कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते कई रेल सेवाएं रद्द, आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित, रेगुलेट तथा री-शेड्यूल रहेंगी।

रेलवे के अनुसार जयपुर-मारवाड़ (19735/19736), अजमेर-सियालदह (19288/19987) तथा दौराई-गोड्डा (19603/19604) रेल सेवाएं निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।

इसके अलावा जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दौराई एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस, रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस तथा जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वहीं श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस, काठगोदाम-जैसलमेर, वाराणसी-साबरमती, पोरबंदर-दिल्ली सराय, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस समेत कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा और कई स्टेशनों पर इनका ठहराव भी बदला जाएगा।

इसके अलावा बरेली-भुज एक्सप्रेस को मार्ग में 10 मिनट रेगुलेट किया जाएगा, जबकि मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस और अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से क्रमशः 2 घंटे 10 मिनट और 2 घंटे की देरी से रवाना होंगी।

ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

Railway Alert: 6 trains cancelled on October 25-27, routes and timings of many trains changed
ट्रेन संख्याट्रेन का नामरद्द रहने की तिथि
19735जयपुर-मारवाड़ रेल सेवा25 अक्टूबर 2026
19736मारवाड़-जयपुर रेल सेवा25 अक्टूबर 2026
19288अजमेर-सियालदह रेल सेवा25 अक्टूबर 2026
19987सियालदह-अजमेर रेल सेवा26 अक्टूबर 2026
19603दौराई-गोड्डा रेल सेवा25 अक्टूबर 2026
19604गोड्डा-दौराई रेल सेवा27 अक्टूबर 2026

इन ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर

रेलवे के अनुसार जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दौराई एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी-जयपुर, जबलपुर-अजमेर, रेवाड़ी-मदार, जयपुर-हैदराबाद समेत कई रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। वहीं कई ट्रेनों का संचालन बदले हुए मार्ग से किया जाएगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस, पोरबंदर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा।

देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

  • 19617 मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 10 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 12983 अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author