Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के समदड़ी-लूणी रेलखंड के बीच सतलाना यार्ड में समपार फाटक संख्या 227 पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने ...

Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के समदड़ी-लूणी रेलखंड के बीच सतलाना यार्ड में समपार फाटक संख्या 227 पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण कई रेल सेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा री-शेड्यूल की गई हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर रेलसेवा 23 जून 2026 को तथा गाड़ी संख्या 74840 बाड़मेर-भगत की कोठी रेलसेवा 24 जून 2026 को रद्द रहेगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

Railway News

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी रेलसेवा 23 जून को केवल समदड़ी तक ही संचालित होगी, जबकि गाड़ी संख्या 14893 भगत की कोठी-बाड़मेर रेलसेवा भगत की कोठी के स्थान पर समदड़ी से रवाना होगी। दोनों रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मार्ग परिवर्तन के तहत गाड़ी संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती और गाड़ी संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर रेलसेवाएं 23 जून को परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। इन ट्रेनों का संचालन लूणी-मारवाड़-महेसाना मार्ग से किया जाएगा, जिसके कारण कई निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

वहीं गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा 22 जून 2026 को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author