Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा-2026 के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की है। यात्रा के तहत यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के ...

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा-2026 के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की है। यात्रा के तहत यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं सुगम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है।
डीसी अभिषेक मीणा ने उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के बारे में बताया कि जिले से चार धाम की यात्रा पर जाने से पहले यात्रियों को आधार प्रमाणीकरण के साथ पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद यात्रियों को क्यूआर कोड युक्त रजिस्ट्रेशन पत्र और यूनिक आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। धामों में प्रवेश से पहले दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा दर्शन टोकन जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु ऑनलाइन पोर्टल तथा टूरिस्ट केयर उत्तराखंड मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए केवल अधिकृत आईआरसीटीसी पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच कराएं श्रद्धालु

डीसी ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कम ऑक्सीजन, अत्यधिक ठंड और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराना, नियमित व्यायाम करना तथा पर्याप्त गर्म कपड़े और आवश्यक दवाइयां साथ रखना जरूरी है। 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, गर्भवती महिलाओं तथा हृदय, उच्च रक्तचाप, अस्थमा और मधुमेह के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सरकार ने ओवरस्पीडिंग, शराब-तंबाकू का सेवन, कूड़ा फैलाने, बिना अनुमति वीडियो/रील बनाने और निजी वाहनों का टैक्सी के रूप में उपयोग करने पर रोक लगाने की अपील की है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
चारधाम यात्रा के लिए कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन
डीसी ने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए श्रृद्घालु ऑनलाइन पंजीकरण  registrationandtouristcare.uk.gov.in या  Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कर सकते है। हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट  www.heliyatra.irctc.co.in का प्रयोग कर सकते है।
उन्होंने यात्रियों से यात्रा पर रवाना होने से पहले मौसम की जानकारी लेने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा पर रवाना होने से पहले मौसम की जानकारी लेने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1364, 0135-2559898, 0135-2552627 तथा ईमेल आइडी  controlroomutdb@gmail.com व  touristcare.uttarakhand@gmail.com पर संपर्क कर सकते है।
———-

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author