रेवाड़ी में CBI अफसर बनकर ₹4.39 लाख की cyber fraud, आरोपी गिरफ्तार

Cyber fraud: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक महिला से सीबीआई (CBI) अधिकारी बनकर 4.39 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। ...

Cyber fraud: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक महिला से सीबीआई (CBI) अधिकारी बनकर 4.39 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कर्ण राजपूत (निवासी: गुरु नानक नगर, एकता विहार, अम्बाला कैंट) के रूप में हुई है।

 

सहेली की गिरफ्तारी और ड्रग्स का डर दिखाकर की ठगी:

Cyber ​​fraud of ₹4.39 lakh in Rewari by man posing as CBI officer; accused arrested.

जांचकर्ता ने बताया की मूल रूप से गांव लूला अहीर की रहने वाली और वर्तमान में रेवाड़ी के यादव नगर में रह रही पीड़िता ज्योति यादव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत 26 मई को उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए डराया कि उसकी सहेली को मुंबई एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में सोने और ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। ठगों ने पीड़िता को डराया कि इस मामले में उसका भी हाथ है और जल्द ही सीबीआई उसके घर पर छापेमारी (रेड) करेगी।

Rewari Cyber Alert: SP Hemendra Kumar Meena's stern warning: 10 essential measures to avoid cyber fraud.
Rewari Cyber Alert: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा की बड़ी चेतावनी, साइबर ठगी से बचने के 10 जरूरी उपाय
डर के मारे ट्रांसफर किए 4.39 लाख रुपये:

इस झूठे आरोप और कानूनी कार्रवाई के डर से पीड़िता घबरा गई। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग नंबरों से कॉल करके मामला रफा-दफा करने के नाम पर पैसों की मांग शुरू कर दी। डरी हुई महिला ने मई से जून माह के दौरान विभिन्न बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 4.39 लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब आरोपियों ने और पैसों की मांग की, तब पीड़िता को अपने साथ हुई साइबर ठगी का अहसास हुआ, जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की।

पुलिस कार्रवाई और आगामी जांच:

साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक खातों की कड़ियों को जोड़ते इस मामले में शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्ण राजपूत को अम्बाला कैंट से गिरफ्तार कर लिया है।

*जांच अधिकारी के अनुसार: “आरोपी कर्ण राजपूत के बैंक खाते में ठगी गई राशि में से 42 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों और मुख्य सरगना का पता लगाया जा सके तथा शेष राशि व वारदात में इस्तेमाल गैजेट्स बरामद किए जा सकें।”

Rewari News: ₹27.22 crore sanctioned for 32 roads in Bawal.
Rewari News: बावल की 32 सड़कों के लिए ₹27.22 करोड़ मंजूर , MLA डॉ. कृष्ण कुमार ने दी जानकारी
रेवाड़ी पुलिस की आमजन से अपील:

रेवाड़ी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल या खुद को सीबीआई, ईडी, पुलिस या कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्तियों के झांसे में न आएं। कानूनन कोई भी जांच एजेंसी इस तरह फोन पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करती और न ही पैसे मांगती है।

 

यदि आपके पास ऐसा कोई संदिग्ध फोन आता है, तो घबराएं नहीं, तुरंत फोन काटें और अपने परिजनों या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत  साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Hydrogen train: Live broadcast of PM Modi's hydrogen train launch in Rewari; huge crowd gathers for the e-rally.
PM मोदी की Hydrogen Train लॉन्च का रेवाड़ी में लाइव प्रसारण, ई-रैली में उमड़ी भीड़

About the Author