Railway News: रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्रमुख रेल सेवाओं में डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर रेलसेवा (गाड़ी संख्या 12065/12066) में एक अतिरिक्त वातानुकूलित कुर्सीयान (AC Chair Car) कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे।
वहीं, जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर डबल डेकर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12985/12986) में भी 1 जुलाई 2026 से एक अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान कोच की स्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। कोच बढ़ने के बाद इस ट्रेन में कुल 17 डिब्बे हो जाएंगे।
रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा के दौरान सुविधा बढ़ेगी।





