हरियाणा: कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर शुरू होगी एक अनुसंधान प्रक्रिया

हरियाणा में कैंसर के बढते मामलों को लेकर एक अनुसंधान प्रक्रिया को आरंभ किया जाएगा और इसके लिए आज हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए अनुसंधान हेतू एक ...

हरियाणा में कैंसर के बढते मामलों को लेकर एक अनुसंधान प्रक्रिया को आरंभ किया जाएगा और इसके लिए आज हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए अनुसंधान हेतू एक कमेटी का गठन जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कमेटी कैंसर के मरीजों की हिस्ट्री को रिकार्ड करेगी और अनुसंधान के अन्य जो भी तरीके होते हैं उनको अपनाकर इस पर अध्ययन/रिसर्च करवाई जाएगी।

विज आज अंबाला में जनता दरबार के दौरान मीडिया कर्मियों द्वारा कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर के बढते मामलों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘‘कैंसर के ऊपर रिसर्च भी होनी चाहिए और हम भी कोशिश कर रहे हैं कि हमारा रोहतक वाला पीजीआई इस पर रिसर्च करे’’।

Hydrogen train: Live broadcast of PM Modi's hydrogen train launch in Rewari; huge crowd gathers for the e-rally.
PM मोदी की Hydrogen Train लॉन्च का रेवाड़ी में लाइव प्रसारण, ई-रैली में उमड़ी भीड़

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘‘यह कैंसर जो है बहुत तेजी से बढ़ रहा है और अपने पांव पसार रहा है, उसी को देखते हुए हमने अंबाला कैंट में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल बनाया है और लोगों को उसका बहुत लाभ भी मिल रहा है’’। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में अब तक लगभग 125 के आसपास सफलतापूर्वक ऑपरेशन भी किए जा चुके हैं और आसपास के पड़ोसी राज्यों के मरीज भी यहां पर आते है। विज ने कहा कि आने वाली 15 तारीख से एक निदेशक भी यहां पर अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे और वह एम्स के सीनियर डॉक्टर हैं ।

 

Indian Army CEE 2026 Result: List of selected candidates released; candidates from 4 districts, including Rewari, can download their admit cards.
Indian Army CEE 2026 Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, Rewari समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी डाउनलोड करें Admit Card

 

 

PM Narendra Modi to flag off the country's first hydrogen train; virtual event in Rewari tomorrow.
देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

 

About the Author