देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

Hydrogen Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ-साथ विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम का ...

Hydrogen Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ-साथ विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से एचएसवीपी जिम खाना क्लब रेवाड़ी में किया जाएगा।
 

एडीसी राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली, चेयरमैन जिला परिषद मनोज यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

एडीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली इको-फ्रेंडली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर रेवाड़ी में इको-फ्रेंडली जागरूकता रैली का आयोजन भी किया जाएगा। यह जागरूकता रैली रेजांगला पार्क से जिम खाना क्लब आयोजन स्थल तक निकाली जाएगी। इस रैली में इलेक्ट्रिक वाहन और ई-रिक्शा का प्रयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जागरूक किया जाएगा।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author