कोरोना अपडेट: आज नए 20 केस मिले

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 04 अगस्त 2020 मंगलवार को 20 कोविड पॉजिटिव नए मिले , रिकवरी रेट अच्छा, 1900 में से 1517 ठीक हुए Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी   जिलाधीश ...

कोरोना अपडेट: आज नए 20 केस मिले

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 04 अगस्त 2020
मंगलवार को 20 कोविड पॉजिटिव नए मिले ,

रिकवरी रेट अच्छा, 1900 में से 1517 ठीक हुए

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

 

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 22236 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1900 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1517 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 375 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 19714 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 622 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 50 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 375 एक्टिव केस हैं, इनमें 25 विभिन्न अस्पतालों में व 77 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 273 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

कोरोना अपडेट: आज नए 20 केस मिले

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 20 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 10 रेवाड़ी शहर, 6 बावल, 3 भाड़ावास तथा एक सीहा से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari News: Tint village health center upgraded; medical services now available 24x7.
Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं
About the Author