कोरोना अपडेट: आज 42 नए केस मिले , 82 ठीक हुए

Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 09 अगस्त 2020 रविवार को 42 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 82 हुए ठीक रेवाड़ी, 9 अगस्त। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि ...

कोरोना अपडेट: आज 42 नए केस मिले , 82 ठीक हुए

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 09 अगस्त 2020
रविवार को 42 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 82 हुए ठीक
रेवाड़ी, 9 अगस्त। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 27036 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 2153 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1761नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 13 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 379 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 24322 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 561 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 379 एक्टिव केस हैं, इनमें 19 विभिन्न अस्पतालों में व 67 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 293 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 42 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 21 रेवाड़ी शहर,  6 धारूहेड़ा, चार संगवाड़ी, दो-दो बिछोवा व गुरावड़ा, काकोड़िया तथा एक-एक बालधन कलां, बिहारीपुर, जाहिदपुर, जलियावास, कारौली, मौतला कलां व  मुरलीपुर से संबंधित हैं। रविवार को जिले से संबंधित 82 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 36 रेवाड़ी शहर, 23 धारूहेड़ा, चार बावल, दो-दो मुंदी, रासियावास, अहरोद व खिजुरी तथा एक-एक सहारनवास, गोठड़ा, सुठाना, धवाना, गुड़ियानी, नाठेड़ा, भालकी, भड़गी, भुरथला, तिहाड़ा व कोसली से संबंधित हैं।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
About the Author