रेवाड़ी जिला में 75 तालाबों को एक साल में किया जाएगा विकसित

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश में मिशन अमृत सरोवर की शुरुआत की जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक मई को जिला पानीपत से अमृत सरोवर ...

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश में मिशन अमृत सरोवर की शुरुआत की जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक मई को जिला पानीपत से अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ करेंगे। इस मिशन के तहत जिला रेवाड़ी में जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए एक साल में 75 तालाबों का जीर्णोद्धार तथा निर्माण किया जाएगा।
 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मिशन अमृत सरोवर योजना के तहत विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जल संरक्षण संबंधी समस्याओं का स्थाई समाधान निकालने के प्रयास किए जाएंगे ताकि आने वाले समय में पानी की समस्या न रहे। उन्होंने योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस मिशन के तहत विकास एवं पंचायत विभाग तथा हरियाणा पोंड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथोरिटी द्वारा संयुक्त रूप से काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए योजना के तहत तालाब विकसित किए जाएंगें।

Rewari News: Rural families now guaranteed 125 days of employment; major update on the VB-G Ram-Ji scheme.
Rewari News: ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिन रोजगार की गारंटी , वीबी-जी राम-जी योजना पर बड़ी अपडेट

Rewari News : Applications open for Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2026; July 31 is the last date.
Rewari News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि
About the Author