कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 32 नए केस मिले , 70 ठीक हुए

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 19701 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1632 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1197 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब ...

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 32 नए केस मिले , 70 ठीक हुए

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 19701 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1632 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1197 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 427 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 17080 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 989 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

जिलाभर में 77 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 427 एक्टिव केस हैं, इनमें 21 विभिन्न अस्पतालों में व 85 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 321 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 32 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 25 रेवाड़ी शहर तथा तीन-तीन बावल व मुंदी तथा एक आलमपुर से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को जिले में 70 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 43 रेवाडी शहर, 11 धारूहेडा, 5 बावल, तीन कोसली, दो-दो बव्वा व नाहड़ तथा एक-एक भैरमपुर, बैरवाल, राजावास व भाड़ावास से संबंधित हैं।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari News: Tint village health center upgraded; medical services now available 24x7.
Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं
About the Author