मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को चण्डीगढ़ में होगी मनेठी एम्स को लेकर बैठक

Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी रेवाड़ी, 14 सितंबर। डीसी यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कैम्प कार्यालय में मनेठी एम्स के निर्माण को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। ...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को चण्डीगढ़ में होगी मनेठी एम्स को लेकर बैठक

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

रेवाड़ी, 14 सितंबर। डीसी यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कैम्प कार्यालय में मनेठी एम्स के निर्माण को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एम्स निर्माण में जिस विभाग का जो कार्य है, वह नक्शे का अवलोकन कर अपनी रिपेार्ट तैयार करें। जिसमें पोर्टल पर अपलोड हुई जमीन के बारे में विस्तार से मंथन हुआ। एनसीजैड, अरावली व माईनिंग भूमि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एम्स निर्माण के लिए जो भूमि पोर्टल पर आई है, उस पर भी बिंदूवार समीक्षा की गई।
यहां यह भी बतां दे कि मुख्य सचिव हरियाणा की अध्यक्षता में मंगलवार को चण्डीगढ़ में मनेठी एम्स निर्माण को लेकर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह सहित जिले के संबंधित अधिकारियों की एक बैठक होगी, जिसमें सभी बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गौरतलब है कि मनेठी में बनने वाले एम्स के लिए जो पोर्टल पर जमीन अपलोड हुई है, उस जमीन के बीच में कुछ पैच बचे हुए है इन पैचों को दूर कराने के लिए लोगों को प्रयास करने होगें ताकि यह प्रोजैक्ट जल्द सिरे चढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण के लिए जमीन का इक्_ा होना जरूरी है। मनेठी में एम्स निर्माण के लिए मुख्य सचिव केशनी आंनद अरोड़ा, अनुराग अग्रवाल, डीसी यशेन्द्र सिंह, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव लगातार प्रयास कर रहे है।   इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, डीआरओ विजय यादव, एडीटीपी रजनीश कुमार, वन विभाग से संदीप, मिनरल अधिकारी अशेाक कुमार सहित तहसीलदर व पटवारी भी उपस्थित रहें।

Rewari News: Tint village health center upgraded; medical services now available 24x7.
Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

About the Author