कोरोना अपडेट : आज 67 नए मरीज मिले, 79 ठीक हुए

Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी आज जारी किये गए हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है की जिले भर से अभीतक 53578 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4357 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। ...

कोरोना अपडेट : आज 67 नए मरीज मिले, 79 ठीक हुए

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

आज जारी किये गए हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है की जिले भर से अभीतक 53578 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4357 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3772 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 559 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 48540 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 681 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 559 एक्टिव केस हैं, इनमें 32 विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 483 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शुक्रवार को जिले से संबंधित 67 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 29 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 6 बावल, 5 कोसली, 3 सुठानी, 2-2 ओलनी, आसलवास, लिसान, नैचाना, नांधा तथा एक-एक बधराना, बासदुधा, गुमिना, खेड़ा आलमपुर व गढ़ी से संबंधित हैं। शुक्रवार को जिले से संबंधित 79 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 29 धारूहेड़ा, 27 रेवाड़ी शहर, 5 बावल, 2-2 बोलनी व हालुहेड़ा तथा एक-एक आसियाकी, भैरमपुर, बधराना, गढ़ी, सुठाना, जलियावास, हांसाका, जैतड़ावास, नांधा, कोसली, मनेठी, नैचाना, लिसाना व टांकड़ी से संबंधित हैं।

Rewari News: Tint village health center upgraded; medical services now available 24x7.
Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

About the Author